नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) मंगलवार को शाम साढ़े छह बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
प्रादे75महाराष्ट्र मोदी गरीबी
पिछले 10-12 वर्षों में भारत में लगभग 50 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर आए : प्रधानमंत्री मोदी
पुणे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि पिछले 10-12 वर्षों में भारत में लगभग 50 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर निकले। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत जमीनी स्तर पर गरीबी को हरा रहा है।
दि78रक्षा राजनाथ वार्ता
सैन्य और प्रौद्योगिकी तैयारियों को 21वीं सदी में एक-दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता: राजनाथ सिंह
नयी दिल्ली, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत के ‘आत्मनिर्भरता’ के प्रयास को प्रौद्योगिकीय संप्रभुता हासिल करने के उपक्रम के रूप में समझना चाहिए। सिंह ने जोर देकर कहा कि आत्मनिर्भरता का अर्थ यह सुनिश्चित करना है कि रक्षा क्षेत्र की महत्वपूर्ण जरूरतें बाहरी निर्भरता की बंधक न बनें।
दि64भाजपा दिवाली मिर्जा
भाजपा ने दीया मिर्जा, नसीरुद्दीन शाह पर साधा निशाना ; हिंदू त्योहारों पर सवाल उठाने का लगाया आरोप
नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बॉलीवुड कलाकारों दीया मिर्जा और नसीरुद्दीन शाह पर पर्यावरण संबंधी मुद्दों को लेकर ‘‘चुनिंदा ’’ रुख अपनाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि ये लोग अन्य धर्मों के त्योहारों के दौरान प्रदूषण से जुड़े मामलों पर तो चुप रहते हैं, लेकिन हिंदू त्योहारों पर सवाल उठाते हैं।
दि33 : विदेश मंत्रालय प.एशिया भारतीय
ओमान के तट के पास वाणिज्यिक जहाज पर हमले में भारतीय नागरिक की मौत
नयी दिल्ली, ओमान में लिमाह के पास सोमवार शाम एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई। भारत ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।
दि34 : न्यायालय विरोध प्रदर्शन
प्रदर्शन स्थल पर हमेशा के लिए कब्जा नहीं किया जा सकता : उच्चतम न्यायालय
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने त्योहार के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों पर रोक लगाने संबंधी कारोबारी संगठनों की याचिका पर केंद्र व अन्य पक्षों से जवाब मांगते हुए मंगलवार को कहा कि किसी प्रदर्शन स्थल पर “हमेशा के लिए” कब्जा करके नहीं रखा जा सकता।
प्रादे109कश्मीर रुहुल्ला दूसरी लीड इस्तीफा
आगा रुहुल्ला मेहदी ने नेकां छोड़ी, ओम बिरला को भेजा लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा
बडगाम, श्रीनगर से लोकसभा सदस्य सैयद आगा रुहुल्ला मेहदी ने मंगलवार को यहां अपने पिता आगा सैयद मेहदी की 26वीं पुण्यतिथि पर आयोजित एक रैली में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेतृत्व पर अनुच्छेद 370 की बहाली सहित चुनाव के दौरान किए गए प्रमुख वादों से पीछे हटने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ने की घोषणा की।
प्रादे101कश्मीर माधव नेकां
रुहुल्ला ‘हमारे लोगों’ के आशीर्वाद से रैली कर रहे: राम माधव ने भाजपा को नेकां के अंदरूनी मामलों से अलग रखा
जम्मू, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव ने मंगलवार को कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) से इस्तीफे की घोषणा करने वाले लोकसभा सदस्य आगा रुहुल्ला “हमारे लोगों” के आशीर्वाद से रैली कर रहे हैं।
प्रादे84उप्र सम्मेलन लीड मारपीट बाजपेयी
उप्र : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से सवाल पूछने वाले भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के समानता संबंधी विनियमों को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से सवाल पूछना पार्टी के एक कार्यकर्ता को भारी पड़ गया। आरोप है कि भाजपा के एक पार्षद ने कार्यकर्ता की पिटाई कर दी।
प्रादे82महाराष्ट्र मोदी लीड मेट्रो
भारत का मेट्रो नेटवर्क पिछले 12 वर्षों में 248 किमी से बढ़कर 1,200 किमी हुआ: प्रधानमंत्री मोदी
पुणे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में 248 किलोमीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क परिचालन में था जबकि अब यह बढ़कर 1,200 किलोमीटर हो गया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बेहतर शहरी बुनियादी ढांचा देश की आर्थिक वृद्धि को तेज करेगा।
वि22वियतनाम डोभाल
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम से की मुलाकात
हनोई, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने हनोई की अपनी यात्रा के दौरान वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम से मुलाकात की और उन्हें दक्षिण-पूर्व एशियाई देश के वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई अपनी बातचीत के नतीजों से अवगत कराया।
संयुक्त राष्ट्र वि12संरा भारतीय हथियार
संयुक्त राष्ट्र में क्षेत्रीय पारंपरिक हथियार नियंत्रण मसौदे के खिलाफ भारत और इजराइल ने किया मतदान
संयुक्त राष्ट्र, भारत और इजराइल ने क्षेत्रीय एवं उपक्षेत्रीय स्तर पर पारंपरिक हथियारों पर नियंत्रण से संबंधित पाकिस्तान और बेलारूस के मसौदा प्रस्ताव के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र महासभा में मतदान किया। भारत ने कहा कि देशों की सुरक्षा संबंधी चिंताएं केवल क्षेत्रीय सीमाओं तक सीमित नहीं होती हैं।
अर्थ49टाटा मोटर्स इवेको
टाटा मोटर्स ने इवेको में 89.42 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी, बनेगी चौथी सबसे बड़ी वाणिज्यिक वाहन कंपनी
नयी दिल्ली, वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने इटली की कंपनी इवेको में 89.42 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 3.43 अरब यूरो में खरीद ली है। इस अधिग्रहण के बाद दोनों कंपनियों का संयुक्त कारोबार 2.28 लाख करोड़ रुपये (21 अरब यूरो) का होगा और यह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता कंपनी बनेगी।
अर्थ29गोयल लीड जीएम उत्पाद
भारत ने कभी जीएम उत्पादों के आयात की अनुमति नहीं दी, डेयरी क्षेत्र भी नहीं खोलेगा: गोयल
नयी दिल्ली, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत ने किसी भी मुक्त व्यापार समझौते में अपने डेयरी क्षेत्र को नहीं खोला है और आनुवंशिक रूप से संशोधित (जीएम) उत्पादों के आयात की अनुमति भी नहीं देगा।
खेल16खेल हॉकी एसीटी भारत संभावना
दक्षिण कोरिया के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले अभिषेक की चोट भारत के लिए चिंता का विषय
मोहाली, अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन करके अजेय रही पांच बार की चैंपियन भारतीय टीम शानदार फॉर्म में चल रहे स्ट्राइकर अभिषेक की चोट के बावजूद दक्षिण कोरिया के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी।
खेल19खेल निशानेबाजी कप भारत
विश्व चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष टीम ने 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक
दोहा, भारत के रविंदर सिंह, सौरभ चौधरी और अमनप्रीत सिंह की तिकड़ी ने मंगलवार को यहां चल रही आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
द कन्वरसेशन के साथ अनुबंध के तहत जारी खबरें:
वि18अमेरिका चुनाव मतदाता
अमेरिकी मतदाता अर्थव्यवस्था से निराश या इसके पीछे कोई और वजह? चुनाव से पहले बढ़ी चिंता
इरविन, अमेरिका में तीन नवंबर 2026 को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले रिपब्लिकन पार्टी के लिए जनमत सर्वेक्षणों के नतीजे चिंताजनक नजर आ रहे हैं। इसकी एक बड़ी वजह अर्थव्यवस्था को लेकर आम लोगों में गहरी निराशा है।
वि16मौत ऑनलाइन उपस्थिति
मौत के बाद आपके ऑनलाइन खातों का क्या होगा? डिजिटल संपत्ति की सुरक्षा के लिए पहले से करें तैयारी
पिट्सबर्ग, किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके क्रेडिट कार्ड, ऑनलाइन खरीदारी से जुड़े खाते, समाचार पत्रों और पत्रिकाओं की डिजिटल सदस्यता, सोशल मीडिया तथा मनोरंजन सेवाओं के खातों का क्या होता है? उसके उत्तराधिकारियों को इन खातों तक पहुंच कैसे मिलेगी और वे कैसे जान पाएंगे कि मृतक इन खातों के बारे में क्या चाहता था? ज्यादातर लोगों ने इन सवालों पर विचार नहीं किया है। योजना का अभाव निकट संबंधियों के लिए कई तरह की परेशानियां पैदा कर सकता है।
भाषा राजकुमार पवनेश
पवनेश