नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को धनिया की कीमत 264 रुपये की तेजी के साथ 15,800 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।
एनसीडीईएक्स में धनिया के दिसंबर महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 264 रुपये या 1.70 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,800 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसमें 16,615 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की मजबूत मांग और उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति होने के कारण मुख्यत: धनिया वायदा कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश