Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

पश्चिम बंगाल में सुपारी तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ , दो गिरफ्तार : मुख्यमंत्री

कोलकाता, तीन नवंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि पुलिस ने अलीपुरद्वार जिले में सुपारी की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है 1,17,200 किलोग्राम सुपारी जब्त की है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह कार्रवाई विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर अलीपुरद्वार जिला पुलिस ने की। उन्होंने कहा कि जब्त की गई खेप का एक बड़ा हिस्सा विदेशी मूल का प्रतीत होता है।

अधिकारी ने बताया कि मौके से बापन साहा और सुजन बर्मन नामक दो लोगों को पकड़ा गया।

उन्होंने कहा कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और पुलिस दोनों को हिरासत में देने का अदालत से अनुरोध करेगी। उन्होंने बताया कि इस गिरोह से जुड़े अन्य सहयोगियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी सरकार पूरे पश्चिम बंगाल में अवैध व्यापार, तस्करी और संगठित गिरोहों के सभी रूपों को ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ की प्रतिबद्धता पर कायम है।’’

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश