Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

होंडा भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश करने की तैयारी में जुटी

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) वाहन विनिर्माता होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि वह अगले महीने भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) पेश करेगी। भविष्य में भारत इस मॉडल के लिए उसका वैश्विक उत्पादन केंद्र भी होगा।

कंपनी ने बयान में कहा कि इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का वैश्विक अनावरण दो दिसंबर को भारत में किया जाएगा। इस मॉडल का नाम 'होंडा अल्फा' रखा गया है।

होंडा कार्स इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तोशियुकी यानागिसावा ने कहा, “भविष्य में भारत इस मॉडल का वैश्विक उत्पादन केंद्र होगा। यह होंडा के इलेक्ट्रिक सफर में एक अहम कदम है और भारतीय बाजार के प्रति हमारी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को पहली बार 2025 में जापान मोबिलिटी शो में कॉन्सेप्ट मॉडल के रूप में प्रदर्शित किया गया था।

कंपनी ने बताया कि 'होंडा अल्फा' भारत में उसका पहला मॉडल होगा, जिस पर हाल में वैश्विक स्तर पर पेश किया गया नया 'एच' लोगो का इस्तेमाल किया जाएगा।

बयान के मुताबिक, इस मॉडल को शहरी और प्राकृतिक, दोनों तरह के परिवेश के अनुकूल बनाया गया है। भारत इस एसयूवी को पेश करने वाला पहला बाजार होगा।

होंडा भारत में फिलहाल सिटी, अमेज और एलिवेट मॉडल का उत्पादन और बिक्री कर रही है। हाल में इसने प्रीमियम एसयूवी जेडआरवी को भी भारतीय बाजार में पेश किया है।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय