Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के नतीजों से पहले निवेशकों की सतर्कता और ब्याज दरों के परिदृश्य के पुनर्मूल्यांकन के बीच मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत तीन प्रतिशत से अधिक गिरकर 1.77 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 6,168 रुपये यानी 3.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,77,611 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

लेमन के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा कि चांदी की कीमतों में गिरावट ऐसे समय आई है, जब निवेशक अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के नतीजों से पहले सतर्क रुख अपना रहे हैं। इसके साथ ही वे ब्याज दरों के परिदृश्य और लगातार बनी महंगाई की चिंताओं का भी आकलन कर रहे हैं।

वैश्विक बाजार, कॉमेक्स में दिसंबर अनुबंध के लिए चांदी वायदा भाव 50 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे आ गया। इसमें 1.82 डॉलर यानी 3.58 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 49.07 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश