Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

एसएफसी एनवायरनमेंटल टेक का शेयर कारोबार के पहले दिन 29 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बंद

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) अपशिष्ट जल शोधन समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी एसएफसी एनवायरनमेंटल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का शेयर मंगलवार को बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद अपने 330 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 29 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई में शेयर निर्गम मूल्य से 7.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 354.05 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कारोबार के अंत में यह 28.74 प्रतिशत उछलकर 424.85 रुपये पर पहुंच गया।

एनएसई में शेयर 7.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 355.10 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कारोबार के अंत में यह 29.12 प्रतिशत चढ़कर 426.10 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार पूंजीकरण 4,161.69 करोड़ रुपये रहा।

एसएफसी एनवायरनमेंटल टेक्नोलॉजीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को बोली के अंतिम दिन 9.47 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 668 करोड़ रुपये के आईपीओ का मूल्य दायरा 313 से 330 रुपये प्रति शेयर था।

कंपनी की योजना नए शेयर जारी कर जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए करने की है।

भाषा निहारिका रमण

रमण