Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

शिरोमणि अकाली दल के नेता रवि मोहन आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, तीन नवंबर (भाषा) शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पूर्व नेता रवि मोहन मंगलवार को यहां आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहन का ‘आप’ में स्वागत किया और इस मौके पर पार्टी नेता जगरूप सिंह सेखवां भी मौजूद थे। ‘आप’ ने एक बयान में कहा कि मोहन शिरोमणि अकाली दल की ओर से दीनानगर और भोआ विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी रह चुके हैं और जमीनी स्तर पर राजनीति में सक्रिय रहे हैं।

बयान के अनुसार, पंजाब में भगवंत मान सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर वह ‘आप’ में शामिल हुए।

सेखवां ने कहा, ‘‘मैं रवि मोहन का आम आदमी पार्टी में स्वागत करता हूं। उन्हें जमीनी स्तर की राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों का व्यापक अनुभव है। मुझे विश्वास है कि उनके अनुभव और समर्थन से गुरदासपुर में पार्टी और मजबूत होगी।’’

भाषा जितेंद्र दिलीप

दिलीप