Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

असम में पांच करोड़ रुपये की मादक पदार्थ जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

गुवाहाटी, तीन नवंबर (भाषा) असम के कछार जिले से करीब पांच करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त करने के साथ ही दो संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘असम में ‘गोलमाल’ के लिए कोई जगह नहीं है! मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई के तहत कछार पुलिस ने लैलापुर नाका जांच चौकी पर मिजोरम से आ रहे एक वाहन को रोका और एक गुप्त कक्ष में बड़ी चालाकी से छिपाकर रखी गई 19,400 याबा गोलियां जब्त कीं, जिनकी कीमत 4.85 करोड़ रुपये है।’’

उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान अधिकारियों ने मादक पदार्थों के दो संदिग्ध तस्करों को भी गिरफ्तार किया।

शर्मा ने इस निर्णायक कार्रवाई के लिए असम पुलिस की सराहना की और जोर देकर कहा कि मादक पदार्थों के खतरे के खिलाफ राज्य की लड़ाई पूरी ताकत से जारी रहेगी।

भाषा तान्या नरेश

नरेश