Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

सऊदी अरामको का सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 35 प्रतिशत बढ़कर 36.3 अरब डॉलर पर

फ्रैंकफर्ट, तीन नवंबर (एपी) प्रमुख तेल कंपनी सऊदी अरामको ने मंगलवार को कहा कि तीसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 35 प्रतिशत बढ़कर 36.3 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। कंपनी ने एक साल पहले की समान तिमाही में 26.9 अरब डॉलर का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

सऊदी अरब की कंपनी ने एक बयान में कहा कि मलेशिया की सरकारी तेल कंपनी पेट्रोनास को अपनी रिफाइनिंग एवं पेट्रोरसायन कंपनी पीआरईएफकेम में हिस्सेदारी बेचने से भी उसे लाभ हुआ। इस हिस्सेदारी बिक्री के एकमुश्त प्रभाव को हटाने पर कंपनी का समायोजित शुद्ध लाभ नौ प्रतिशत बढ़कर 31.2 अरब डॉलर रहा।

आलोच्य़ तिमाही में कंपनी को कच्चे तेल को डीजल जैसे उपयोगी उत्पादों में बदलने वाली अपनी रिफाइनरियों में बेहतर लाभ मार्जिन से भी फायदा हुआ।

अरामको के मुताबिक, ईरान युद्ध शुरू होने के बाद आपूर्ति में व्यवधान और संघर्ष को लेकर अनिश्चितता के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई। इस बीच, जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने औसतन 95.20 डॉलर प्रति बैरल की दर से तेल बेचा, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह कीमत 70.10 डॉलर प्रति बैरल थी।

युद्ध शुरू होने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों की आवाजाही पर खतरा बढ़ गया था। ऐसे में अरामको ने लाल सागर के यानबू बंदरगाह तक जाने वाली अपनी ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन के जरिये तेल निर्यात का बड़ा हिस्सा जारी रखा। इस पाइपलाइन पर 10 सितंबर को हमला हुआ था, लेकिन इसमें फिर से आपूर्ति शुरू हो गई है।

कंपनी ने कहा कि ओमान के तट के पास अमेरिका की सुरक्षा वाले समुद्री गलियारे के जरिये भी सऊदी तेल का परिवहन हो रहा है।

एपी प्रेम प्रेम रमण

रमण