Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

डीटीयू दाखिला में दाखिला दिलाने के नाम पर महिला से 8.5 लाख रुपये की ठगी, तीन गिरफ्तार

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में दाखिला कराने के नाम पर एक महिला से साढ़े आठ लाख रुपये की ठगी करने आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आरोपी की पहचान यशराज बाजपेयी के तौर पर हुई है और उसने खुद को दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कर्मचारी के तौर पर पेश किया था।

पुलिस ने कहा कि आरोपी ने डॉ. कृतिका जोशी नामक महिला को ऑनलाइन विज्ञापनों के जरिए कथित तौर पर लुभाया और विश्वविद्यालय में उनकी बेटी का दाखिला कराने का वादा करके उनसे करीब 8.50 लाख रुपये ठग लिए।

महिला की शिकायत के आधार पर शाहबाद डेयरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम गठित की गई।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि जांच के दौरान पुलिस ने बाजपेयी को गिरफ्तार कर लिया और उसने अपने दो साथियों, युवराज और देवेंद्र सिंह की संलिप्तता का खुलासा किया।

पुलिस ने कहा कि तकनीकी निगरानी के बाद युवराज और देवेंद्र को 26 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने कहा कि फर्जी दाखिला गिरोह में आरोपियों की भूमिका का पता लगाने, पूरे गिरोह के काम करने के तरीके को समझने, ठगी की रकम का पता लगाने और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान नोमान मनीषा

मनीषा