Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थ को तस्कर गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने रोहिणी में 28 वर्षीय कथित मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 117 नशीली गोलियां और इंजेक्शन की 28 शीशियां बरामद कीं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पंकज उर्फ कौवा उर्फ कंची नशीले इंजेक्शनों और नशीली दवाओं की आपूर्ति करने के लिए रोहिणी के सेक्टर 30 में आएगा जिसके बाद उसे एक नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। वह 10 आपराधिक मामलों में शामिल है।

पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बुप्रेनॉर्फिन और नालोक्सोन की 117 गोलियां और फेनिरामाइन मैलिएट इंजेक्शन की 28 शीशियां बरामद की गईं।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शाहबाद डेरी थाने में स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शाहबाद डेरी निवासी पंकज पहले हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम और एनडीपीएस कानून सहित करीब 10 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी द्वारा इस्तेमाल किया गया स्कूटर और बैग जब्त कर लिया है।

भाषा नोमान प्रशांत

प्रशांत