Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

अहमदाबाद अपनी स्थापत्य एवं सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने के लिए दो सांस्कृतिक उत्सव की मेजबानी करेगा

अहमदाबाद, तीन नवंबर (भाषा) यूनेस्को विश्व धरोहर सप्ताह के दौरान अहमदाबाद अपनी स्थापत्य और सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने के लिए दो सांस्कृतिक उत्सवों की मेजबानी करेगा।

शहर में 19 और 25 नवंबर को ऐतिहासिक स्मारकों में शास्त्रीय संगीत, प्रदर्शन कला और समकालीन कलात्मक अभिव्यक्तियां देखने को मिलेंगी।

‘क्राफ्ट ऑफ आर्ट’ ने अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) के सहयोग से दो महोत्सवों--‘भद्र उत्सव’ और ‘वाटर हेरिटेज सीरीज’ की परिकल्पना की है एवं उन्हें अमलीजामा पहनाया है।

'क्राफ्ट ऑफ आर्ट' की संस्थापक बिरवा कुरैशी ने मंगलवार को कहा, ‘‘यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त अहमदाबाद के ‘पुराने शहर’ में मौजूद ऐतिहासिक स्मारकों की पृष्ठभूमि में, ये उत्सव शास्त्रीय संगीत, कविता, शास्त्रीय नृत्य, नाट्यकला, कहानी सुनाने की कला, लोक परंपराओं और दृश्य कलाओं के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि एवं विविधता का जश्न मनायेंगे।’’

उन्होंने कहा, “यह ‘क्राफ्ट ऑफ आर्ट’ का 17वां साल है। हम 19 नवंबर को ‘भद्र उत्सव’ नाम का एक शुरुआती कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। यह पुराने शहर में भद्र किले से लेकर तीन दरवाजा स्मारकों तक होगा। 2014 में इसके पहले आयोजन के बाद, 12 साल के लंबे अंतराल के बाद भद्र किले का पूरा परिसर एक बार फिर जीवंत हो उठेगा।’’

‘वर्ल्ड हेरिटेज वीक’ के आखिरी दिन, 25 नवंबर को ‘वॉटर हेरिटेज सीरीज’ नाम का एक और उत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें अहमदाबाद के पुराने शहर में स्थित तीन ऐतिहासिक बावड़ियों पर शास्त्रीय संगीत, कविता और नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी।

भाषा

राजकुमार प्रशांत

प्रशांत