Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

नेपाल में भारत के नवनियुक्त राजदूत ने कार्यभार संभाला

काठमांडू, तीन नवंबर (भाषा) नेपाल में भारत के नवनियुक्त राजदूत सुधाकर दलेला ने मंगलवार को काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में अपना कार्यभार संभाल लिया। भारतीय दूतावास के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इससे पहले, दलेला कार्यभार संभालने के लिए मंगलवार को काठमांडू पहुंचे।

काठमांडू में भारतीय दूतावास के उप-प्रभारी राकेश पांडे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और नेपाल के विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने दलेला का स्वागत किया।

दलेला ने नेपाल में भारत के राजदूत के रूप में नवीन श्रीवास्तव की जगह ली है, जो पिछले महीने सेवानिवृत्त हो गए।

भाषा पारुल दिलीप

दिलीप