Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

हार्दिक और अर्शदीप की अदला बदली पर बात कर रहे हैं मुंबई और पंजाब

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) आईपीएल की इस महीने के आखिर में होने वाली नीलामी से पहले पंजाब किंग्स तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के बदले हरफनमौला हार्दिक पंड्या को खरीदने को लेकर मुंबई इंडियंस से बात कर रहा है ।

हार्दिक 2024 सत्र में मुंबई इंडियंस में लौटे और लंबे समय से कप्तान रहे रोहित शर्मा की जगह उन्हें कप्तान बनाया गया । लेकिन उसके बाद से चीजें मुंबई के अनुकूल नहीं रही ।

हार्दिक के कप्तान बनने के बाद से पांच बार की चैम्पियन टीम तीन सत्रों में दो बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी ।

हार्दिक के कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ने की भी अटकलें थी लेकिन आईपीएल के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि वह पंजाब किंग्स का हिस्सा बन सकते हैं । रोहित को 2027 सत्र में फिर मुंबई का कप्तान बनाया जायेगा ।

सूत्र ने बताया ,‘‘ दोनों टीमें बात कर रहीं हैं । अभी तक कुछ तय नहीं हुआ है लेकिन बातचीत चल रही है ।’’

बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को टीम में बनाये रखने (रिटेंशन) की तारीख बढाकर 17 नवंबर कर दी है जिससे दोनों टीमों के पास समय है ।

समझा जाता है कि 16 दिसंबर को होने वाली नीलामी से पहले पंजाब मार्कस स्टोइनिस और नेहाल वढेरा की भी छुट्टी कर सकता है ।

भाषा मोना नमिता

नमिता