Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

ओडिशा: भूस्खलन के बाद लापता 10 लोगों की तलाश तेज, कई एजेंसियां बचाव कार्य में जुटीं

भुवनेश्वर/फुलबनी, दो नवंबर (भाषा) ओडिशा सरकार ने मंगलवार को गंजाम-कंधमाल सीमा पर पहाड़ी गांव में भूस्खलन के बाद लापता हुए 10 लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान तेज कर दिया है।

लापता हुए इन 10 लोगों की तलाश के लिए जमीन के भीतर की वस्तुओं का पता लगाने वाले रडार (जीपीआर) और अन्य विशेष उपकरणों की मदद ली जा रही है।

पिछले सप्ताह चक्रवात ‘अर्नब’ के दौरान बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद ये 10 लोग लापता हो गए थे।

ओडिशा के आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि गंजाम जिले के भंजनगर प्रखंड के गिड़ीपाबली गांव में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में तलाश और बचाव अभियान मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा।

मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ), रेलवे और अग्निशमन सेवाओं के 157 कर्मी अभियान में जुटे हैं।

उन्होंने बताया कि इनके अलावा 25 स्थानीय स्वयंसेवक और दिहाड़ी मजदूर भी तलाश अभियान में शामिल हैं।

पुजारी ने कहा कि लापता 10 लोगों का पता लगाने के लिए सभी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

अग्निशमन सेवा के महानिदेशक एस. सारंगी ने बताया कि चार दिन से जारी तलाश और बचाव अभियान के दौरान रविवार को भूस्खलन में लापता हुए 12 लोगों में से दो के शव बरामद किए गए।

उन्होंने बताया, “पहाड़ियों से लुढ़ककर मकानों पर गिरे विशाल पत्थरों को हटाने में कठिनाई हो रही है। आशंका है कि कुछ शव इन पत्थरों के नीचे दबे हुए हैं।”

सारंगी ने बताया कि बचाव दल अब विशाल पत्थरों को तोड़ने के लिए विस्फोटकों का इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि क्षतिग्रस्त मकानों का मलबा हटाया जा सके।

उन्होंने बताया कि अब तक बरामद शवों की पहचान गिड़ीपाबली गांव के सलमान प्रधान (29) और रवि मलिक (52) के रूप में हुई है।

भाषा जितेंद्र प्रशांत

प्रशांत

प्रशांत