Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

चुनाव हारने पर विपक्ष ईवीएम को ठहराता है जिम्मेदार : नड्डा

बरेली, तीन नवंबर (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि वह लगातार निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाता है और चुनाव हारने के बाद अपनी हार का ठीकरा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर फोड़ता है।

नड्डा 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल होने के लिए मंगलवार को बरेली में थे।

उन्होंने कहा, ''विपक्ष का एकमात्र काम भ्रम फैलाना है। वह लगातार निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाता है और चुनाव हारने के बाद अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ता है।''

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज वह लोकतंत्र की बात कर रहे हैं, जबकि देश ने कांग्रेस शासन के दौरान आपातकाल का दौर देखा था।

उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए आवाज उठाने वालों की बात तक नहीं सुनी गई।

नड्डा ने बताया कि कांग्रेस शासन के दौरान उन्हें कई बार जेल जाना पड़ा था। उन्होंने विपक्ष पर लोकतंत्र के मुद्दे पर दोहरा मापदंड अपनाने का भी आरोप लगाया।

भाषा

सं, जफर रवि कांत