कोलकाता, तीन नवंबर (भाषा) विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड का एकल आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 39.56 प्रतिशत बढ़कर 67.66 करोड़ रुपये हो गया।
पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 48.48 करोड़ रुपये रहा था।
मिनीरत्न श्रेणी की कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि उसकी कुल आय जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में 26.34 प्रतिशत बढ़कर 818.04 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 647.48 करोड़ रुपये थी।
इस दौरान कंपनी का कर-पूर्व लाभ 42.95 प्रतिशत बढ़कर 93.63 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 65.50 करोड़ रुपये था।
इसके साथ ही, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में कंपनी की कुल आय बढ़कर 1,570.58 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,332.76 करोड़ रुपये थी।
पहली छमाही में कंपनी का कर-पूर्व लाभ बढ़कर एक साल पहले के 140.88 करोड़ रुपये से बढ़कर 172.75 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान उसका शुद्ध लाभ भी बढ़कर 125.32 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 104.41 करोड़ रुपये था।
भाषा यासिर प्रेम
प्रेम