नयी दिल्ली/तिरुवनंतपुरम, तीन नवंबर (भाषा) केरलम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से चर्चा की।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान केरलम की प्रगति और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
माथुर ने पिछले महीने केरलम के 29वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी।
वह राजस्थान के पाली जिले की बाली तहसील के बेडल गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से स्नातक किया और आरएसएस प्रचारक के रूप में सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया।
इसके बाद उन्होंने गुजरात के प्रभारी भाजपा महासचिव और राजस्थान से राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्य किया।
माथुर ने राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की जगह ली है, जिन्हें तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
भाषा प्रशांत दिलीप
दिलीप