नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की दिल्ली इकाई ने देश में बढ़ती अराजकता, अव्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं पर कथित हमलों को लेकर मंगलवार को चिंता जताई। एबीवीपी ने यह बात अपने प्रस्तावित ‘छात्र गर्जना’ कार्यक्रम से पहले कही।
यहां रामजस कॉलेज के पास दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) कार्यालय स्थित प्रेरणा भवन में आयोजित कार्यक्रम को एबीवीपी की दिल्ली इकाई के सचिव सार्थक शर्मा, डूसू अध्यक्ष यश डबास और सचिव रिया छावड़ी ने संबोधित किया।
संगठन ने कहा है कि प्रस्तावित कार्यक्रम के उद्देश्यों और इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने रखी जाएगी।
एबीवीपी ने इस कार्यक्रम को लोकतंत्र की रक्षा करने और संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहे ‘हमलों’ के खिलाफ आवाज उठाने की पहल बताया है।
भाषा रवि कांत रवि कांत संतोष
संतोष