दुबई, तीन नवंबर (भाषा) भारत की युवा स्पिनर वैष्णवी शर्मा आईसीसी महिला वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में 53 पायदान की छलांग लगाकर 94वें स्थान पर पहुंच गई ।
वैष्णवी ने दूसरे वनडे में चार विकेट लिये और निर्णायक मैच में पांच विकेट चटकाये ।
सयाली सतघारे भी 18 पायदान चढकर 85वें स्थान पर पहुंच गई । उन्होंने आखिरी वनछे में छह ओवर में 11 रन देकर दो विकेट लिये । तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ एक पायदान चढकर 24वें स्थान पर हैं ।
बल्लेबाजों में सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल तीन पायदान चढकर 18वें स्थान पर पहुंच गई । शेफाली वर्मा आठ पायदान चढकर 65वें स्थान पर हैं ।
भाषा मोना पंत
पंत