Breaking News

भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमित शाह से की मुलाकात     |   IRGC लंबे समय से दुनिया भर में आतंकवाद की घटनाओं को अंजाम दे रहा है: रुबियो     |   मुंबई में वडाला RTO के पास दो BEST बसें और तीन कारें आपस में टकराईं     |   ठाणे जिले के उल्हासनगर कैंप-3 में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |   राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल से ईरान पर की चर्चा     |  

‘वादा कुर्सी से बड़ा’: रुहुल्लाह मेहदी का समर्थकों ने नेकां से ‘इस्तीफे’ को लेकर किया समर्थन

बडगाम (जम्मू कश्मीर), तीन नवंबर (भाषा) मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में स्थित 'बेहिश्त-ए-जहरा पार्क' के एक कोने में नौ वर्षीय लड़का, नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के असंतुष्ट सांसद रुहुल्लाह मेहदी के समर्थन में तख्ती लिये खड़ा है जहां शिया नेता मेहदी पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा करने वाले हैं।

हालांकि ऐसा प्रतीत होता है कि लड़के को इसके राजनीतिक महत्व के बारे में कुछ भी पता नहीं है।

एक निजी स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र दायिम रजा अपने हाथ में एक तख्ती लिए हुए है, जिस पर उर्दू में लिखा है, ‘‘वादा कुर्सी से बड़ा है।’’

बच्चे की एक तख्ती लेकर ‘अपने नेता’ का समर्थन करते तस्वीर इस बात का संकेत देती है कि उन्हें क्या हासिल है, कम से कम लोगों की धारणा में, खासकर सोशल मीडिया पर। उन्हें हर वर्ग में लोकप्रियता मिली है, जिसमें वे बच्चे भी शामिल हैं जो अभी राजनीति की बारीकियों को समझने की उम्र में नहीं हैं।

मेहदी की प्रस्तावित घोषणा की तारीख उनके और उनके समर्थकों के लिए काफी मायने रखती है। उनके पिता, आगा सैयद मेहदी वर्ष 2000 में इसी दिन एक आतंकवादी हमले में मारे गए थे।

अपनी वार्षिक परीक्षाओं के बाद छुट्टियों मना रहे रजा, श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके हरवान से अपने पिता और दादा के साथ आए ताकि वे एक ऐसे व्यक्ति का समर्थन कर सकें जिसे उन्होंने 'अच्छा नेता' बताया।

रजा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, 'रुहुल्लाह एक अच्छे नेता हैं, वे ईमानदार हैं।'

जब रजा से तख्ती पर लिखे नारे का मतलब पूछ गया तो उसने उसे बिना किसी हिचकिचाहट के पढ़ तो दिया, लेकिन उसका मतलब नहीं समझा सका। उसने कहा, ‘‘मैं अपने पिता और दादा के साथ समर्थन देने आया हूं। स्कूल की छुट्टी है, इसलिए कोई दिक्कत नहीं हुई।’’

भाषा

प्रचेता अमित

अमित