Breaking News

भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमित शाह से की मुलाकात     |   IRGC लंबे समय से दुनिया भर में आतंकवाद की घटनाओं को अंजाम दे रहा है: रुबियो     |   मुंबई में वडाला RTO के पास दो BEST बसें और तीन कारें आपस में टकराईं     |   ठाणे जिले के उल्हासनगर कैंप-3 में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |   राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल से ईरान पर की चर्चा     |  

ओमान के तट के पास जहाज पर हमले में एक भारतीय नाविक की मौत : सोनोवाल

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) पोत परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को कहा कि ओमान के तट के पास दो नवंबर को भारतीय ध्वज वाले जहाज ‘एमएसवी अल यूसुफी’ पर एक अज्ञात हवाई वस्तु से हमला होने के कारण एक भारतीय नाविक की मौत हो गई। जहाज पर 14 भारतीय नाविक सवार थे।

सोनोवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ''जहाज के चालक दल के 13 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और ओमान के तटरक्षक बल ने उन्हें बचा लिया। हालांकि, मुझे यह बताते हुए गहरा दुख हो रहा है कि गुजरात के रहने वाले नाविक गंधार नाहिम अजीज ने चोटों के कारण दम तोड़ दिया।''

उन्होंने कहा, ''इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।''

सोनोवाल ने कहा कि मंत्रालय और ओमान में भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं, ताकि 13 जीवित बचे नाविकों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके और उन्हें तथा मृतक नाविक के पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जा सके।

भाषा Intern मनीषा

मनीषा