कुआलालंपुर, तीन नवंबर (एपी) एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष और मेजबान सऊदी अरब में सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण 2027 में होने वाले एशियाई कप को लगभग एक साल के लिए स्थगित कर दिया है।
एएफसी ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि सऊदी अरब के आयोजकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद उन्होंने इस टूर्नामेंट को स्थगित करने का फैसला किया।
पहले यह टूर्नामेंट अगले साल सात जनवरी से शुरू होना था लेकिन अब यह 23 दिसंबर 2027 से खेला जाएगा।
एएफसी ने 23 दिसंबर 2027 से 21 जनवरी 2028 तक इस टूर्नामेंट को आयोजित करने का फैसला किया है लेकिन इसे अभी विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा से मंजूरी मिलनी बाकी है।
टूर्नामेंट को स्थगित करने के फैसले से पिछले कुछ महीनों से चल रही अटकलों पर भी विराम लग गया।
एक महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 24 टीमों को तीन शहरों रियाद, जेद्दा और खोबार के आठ स्थानों पर मैच खेलने हैं।
एपी
पंत
पंत