Breaking News

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस में लगी आग     |   सऊदी अरब में हूतियों का ड्रोन अटैक, पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा     |   अमेरिका: ब्रुकलिन में इमारत गिरने से एक की मौत, 10 जख्मी     |   हैदराबाद: मूसी कायाकल्प का पहला चरण जल्द होगा शुरू, CM रेवंत रेड्डी का ऐलान     |  

केरलम के वायनाड में करीब 100 विद्यार्थियों के बीमार पड़ने पर स्कूल एक सप्ताह के लिए बंद

वायनाड (केरल), तीन नवंबर (भाषा) केरलम के वायनाड जिले के कलपेट्टा स्थित एक स्कूल को करीब 100 विद्यार्थियों के बुखार और उल्टी से पीड़ित होने के बाद एक सप्ताह के लिए बंद रखने का आदेश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, बीमार पड़े विद्यार्थियों ने विभिन्न अस्पतालों में उपचार कराया। शिकायतें मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने यहां सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि स्कूल परिसर में स्थित पानी की टंकी और कुएं का कीटाणुशोधन नहीं किया गया था।

स्वास्थ्य विभाग ने बीमारी को और फैलने से रोकने तथा स्कूल परिसर की अच्छी तरह सफाई एवं कीटाणुशोधन सुनिश्चित करने के लिए प्रबंधन को एक सप्ताह तक स्कूल बंद रखने का निर्देश दिया।

निरीक्षण का नेतृत्व कलपेट्टा जनरल अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर डॉ. श्याम ने किया।

अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि इस दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक पी. ए. नवास और कनिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक सुरेश कुमार तथा बिबिन वर्गीज भी मौजूद थे।

भाषा

मनीषा सुरभि

सुरभि