Breaking News

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस में लगी आग     |   सऊदी अरब में हूतियों का ड्रोन अटैक, पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा     |   अमेरिका: ब्रुकलिन में इमारत गिरने से एक की मौत, 10 जख्मी     |   हैदराबाद: मूसी कायाकल्प का पहला चरण जल्द होगा शुरू, CM रेवंत रेड्डी का ऐलान     |  

पाकिस्तान : पोलियो कर्मियों की सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या

पेशावर, तीन नवंबर (एपी) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में मंगलवार को घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान चला रहे पोलियो कर्मियों की सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों की मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध उग्रवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अफगानिस्तान की सीमा से लगे मोहम्मंद जिले में हुई इस गोलीबारी में एक अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस अधिकारी अयाज खान ने बताया कि पुलिसकर्मी टीकाकरण दलों की सुरक्षा के लिए पास के एक गांव जा रहे थे, तभी उन पर गोलीबारी की गई।

अधिकारियों ने बताया कि हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। इस हमले की तत्काल किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली।

पाकिस्तानी तालिबान और अन्य उग्रवादी संगठन नियमित रूप से पोलियो उन्मूलन अभियानों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को निशाना बनाते हैं। वे झूठा दावा करते हैं कि पोलियो टीकाकरण अभियान बच्चों को बांझ बनाने की पश्चिमी देशों की साजिश का हिस्सा हैं।

इस्लामाबाद में पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने इस हमले को ‘‘असहनीय’’ बताया और मारे गए पुलिसकर्मियों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी देश के स्वस्थ भविष्य के लिए काम कर रहे थे।

पाकिस्तान ने इस बीमारी को खत्म करने के प्रयासों के तहत 2.4 करोड़ बच्चों को पोलियो का टीका लगाने के लिए सोमवार को देशव्यापी अभियान शुरू किया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, पाकिस्तान और पड़ोसी अफगानिस्तान दुनिया के एकमात्र ऐसे देश हैं, जहां पोलियो वायरस स्थानिक है।

एपी तान्या मनीषा

मनीषा