Breaking News

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस में लगी आग     |   सऊदी अरब में हूतियों का ड्रोन अटैक, पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा     |   अमेरिका: ब्रुकलिन में इमारत गिरने से एक की मौत, 10 जख्मी     |   हैदराबाद: मूसी कायाकल्प का पहला चरण जल्द होगा शुरू, CM रेवंत रेड्डी का ऐलान     |  

सलमान खान ने शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई दी

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) अभिनेता सलमान खान ने शाहरुख खान को उनके 61वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।

सलमान ने सोमवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शाहरुख की आगामी फिल्म 'किंग' के नए गाने 'तू मिल जाए' की एक क्लिप साझा की और अभिनेता के लिए शुभकामना संदेश लिखा।

उन्होंने लिखा, ''जन्मदिन मुबारक हो शाहरुख। हमेशा जवान रहो। द किंग, मेरी यही दुआ है।''

शाहरुख ने सलमान की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने लिखा, ''आपने कहा था कि बिना शर्ट के अच्छी बॉडी है, इसलिए मैंने सिर्फ इसी के लिए मेहनत की। लव यू भाई ऑलवेज।''

'किंग' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले शाहरुख के साथ फिल्म 'पठान' में काम किया था। फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के साथ मिलकर किया है। इसमें सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे।

शाहरुख तीन साल के अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी वर्ष 2023 में तीन फिल्में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं।

सलमान और शाहरुख 'करण अर्जुन', 'कुछ कुछ होता है' और 'हम तुम्हारे हैं सनम' सहित कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

भाषा मनीषा

मनीषा