Breaking News

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस में लगी आग     |   सऊदी अरब में हूतियों का ड्रोन अटैक, पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा     |   अमेरिका: ब्रुकलिन में इमारत गिरने से एक की मौत, 10 जख्मी     |   हैदराबाद: मूसी कायाकल्प का पहला चरण जल्द होगा शुरू, CM रेवंत रेड्डी का ऐलान     |  

ट्रक और स्कूटी की टक्कर में दो लोगों की मौत

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक अनियंत्रित ट्रक और स्कूटी के बीच हुई भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान पक्की खजूरी निवासी संतोष (30) और खजूरी खास निवासी पवन (33) के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार देर रात करीब 11:55 बजे पुराने खजूरी खास थाने के कट के पास हादसा होने की सूचना मिली जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम और परिजनों द्वारा दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है और फॉरेंसिक टीम ने दुर्घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में शामिल कंक्रीट मिक्सर ट्रक को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि हालांकि घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि खजूरी खास थाने में संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा नोमान अमित

अमित