Breaking News

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस में लगी आग     |   सऊदी अरब में हूतियों का ड्रोन अटैक, पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा     |   अमेरिका: ब्रुकलिन में इमारत गिरने से एक की मौत, 10 जख्मी     |   हैदराबाद: मूसी कायाकल्प का पहला चरण जल्द होगा शुरू, CM रेवंत रेड्डी का ऐलान     |  

न्यूयॉर्क में खसरे से बच्चे की मौत, 30 साल में पहली ऐसी घटना

लुइसविले (अमेरिका), तीन नवंबर (एपी) अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य के उत्तरी ग्रामीण इलाके में खसरे से संक्रमित एक बच्चे की मौत हो गई है। राज्य के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 30 साल में राज्य में खसरे से मौत का यह पहला मामला है।

न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने बताया कि बच्चे की मौत सिरैक्यूज से करीब 93 150 किलोमीटर उत्तर में स्थित लुईस काउंटी में हुई।

अमेरिका ने उच्च टीकाकरण दर बनाए रखकर 2000 में देश के भीतर खसरे के प्रसार को रोक दिया था। हाल के वर्षों में टीकाकरण की दर में गिरावट आई है और यह इस बीमारी के प्रकोप को रोकने के लिए जरूरी 95 प्रतिशत के स्तर से नीचे पहुंच गई है।

डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता होचुल ने बच्चे की मौत पर दुख जताते हुए कहा, ‘‘यह घटना इस बात की याद दिलाती है कि जब वाशिंगटन जानबूझकर अमेरिकियों को ऐसी बीमारियों से बचाने की दशकों की प्रगति को कमजोर करता है तो कितना कुछ दांव पर लग जाता है।’’

रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने इस साल अमेरिका में खसरे से संबंधित तीन मौतों की पुष्टि की है। विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य विभागों ने इससे अधिक मौतों की जानकारी दी है।

पेनसिल्वेनिया के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस साल खसरे से पांच लोगों की मौत की सूचना दी है और छठी संभावित मौत की जांच कर रहे हैं।

होचुल ने अक्टूबर की शुरुआत में पड़ोसी राज्यों और न्यूयॉर्क के ग्रामीण इलाकों में खसरे के मामले सामने आने के बाद आपातकालीन स्थिति घोषित की थी।

इस आदेश के तहत खसरे का टीका लगाने के लिए अधिक लोगों को अधिकृत किया गया। इनमें पैरामेडिक्स, दाइयां और अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। इसके अलावा नर्सों को भी चिकित्सकों के साथ मिलकर जांच कराने के आदेश देने की अनुमति दी गई।

एपी मनीषा खारी

खारी