Breaking News

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस में लगी आग     |   सऊदी अरब में हूतियों का ड्रोन अटैक, पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा     |   अमेरिका: ब्रुकलिन में इमारत गिरने से एक की मौत, 10 जख्मी     |   हैदराबाद: मूसी कायाकल्प का पहला चरण जल्द होगा शुरू, CM रेवंत रेड्डी का ऐलान     |  

अहमदाबाद में आग से बचने के लिए कार्यालय की खिड़की से कूदे व्यक्ति की मौत; एक अन्य घायल

अहमदाबाद, तीन नवंबर (भाषा) अहमदाबाद में आग से बचने के लिए एक कार्यालय की दूसरी मंजिल की खिड़की से कूदे एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बोडकदेव थाने के निरीक्षक संदीप खंभाला ने बताया कि थलतेज इलाके में स्थित चार मंजिला ‘मैग्नेट कॉर्पोरेट पार्क’ इमारत स्थित कार्यालय में सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे आग लग गई।

अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी जयेश खडिया ने बताया कि आग इमारत की दूसरी मंजिल से शुरू हुई और बाद में पहली मंजिल तक फैल गई। उन्होंने बताया कि घटना के समय दूसरी मंजिल के एक कार्यालय को छोड़कर इमारत के ज्यादातर कार्यालय बंद थे।

खंभाला ने बताया कि रचित पटेल (23) की इमारत की दूसरी मंजिल से कूदने के कारण आई चोटों के चलते मौत हो गई। उन्होंने कहा कि वहीं, घबराहट में इमारत से कूदा एक अन्य युवक घायल हो गया, जिसका उपचार किया जा रहा है।

खड़िया ने बताया कि दमकलकर्मियों ने कार्यालय में काम कर रहे छह अन्य लोगों को सीढ़ी का इस्तेमाल करके बाहर निकाला।

अधिकारियों ने बताया कि कार्यालय में काम कर रहे कई अन्य लोग खुद ही सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।

उन्होंने बताया कि बाद में आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है जिससे कार्यालय के उपकरणों और फर्नीचर को नुकसान पहुंचा है।

खंभाला ने बताया कि पटेल राजकोट का रहने वाला था।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना वश हुई मौत का एक मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच जारी है।

भाषा खारी अमित

अमित