Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

तमिलनाडु के वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से तीन की मौत, 11 घायल

वेल्लोर (तमिलनाडु), 10 सितंबर (भाषा) तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन एक चर्च की छत गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 11 घायल मजदूरों को एंबुलेंस से वेल्लोर सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज अस्पताल और पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के चित्तूर स्थित एक अस्पताल ले जाया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कटपाडी के निकट मंडी कृष्णापुरम में ‘चर्च ऑफ साउथ इंडिया’ के निर्माणाधीन भवन की छत का हिस्सा उस समय ढह गया, जब मजदूर छत पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे।

अधिकारी ने तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि की है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की अरक्कोणम टीम ने जिला प्रशासन, पुलिस और दमकल कर्मियों के साथ मिलकर निर्माण स्थल पर फंसे मजदूरों को बचाने का अभियान चलाया।

वेल्लोर की जिलाधिकारी पी. एस. लीला एलेक्स ने संवाददाताओं से कहा कि कम से कम आठ मजदूरों की हालत स्थिर है।

भाषा देवेंद्र राजकुमार

राजकुमार