चंडीगढ़, 10 सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब मामलों के प्रभारी सतीश पूनिया ने महीने के अंत में प्रस्तावित 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं
सुबह 10 बजे शुरू हुईं ये बैठकें दिन भर चलीं, जिनमें 18 सितंबर से शुरू होने वाली प्रस्तावित यात्रा के लिए तैयारियों, समन्वय और संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई।
पूनिया ने प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, नरेंद्र सिंह रैना, मनप्रीत सिंह बादल, सुनील जाखड़, अश्विनी शर्मा और मंथरी श्रीनिवासुलु समेत भाजपा के पंजाब प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की।
इसके बाद सभी प्रदेश मुख्य महामंत्रियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रस्तावित यात्रा के संगठनात्मक और परिचालन संबंधी पहलुओं पर बातचीत की गई।
पार्टी के एक बयान के अनुसार, दोपहर में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी, सोशल मीडिया प्रमुख अजात अरोड़ा और प्रदेश आईटी प्रमुख कंवर इंदरजीत के साथ भी बैठकें हुईं।
पूनिया ने राज्यसभा सदस्यों-- राघव चड्ढा, संदीप पाठक, सतनाम सिंह संधू और अशोक मित्तल के साथ भी चर्चा की।
भाषा सुमित राजकुमार
राजकुमार