भुवनेश्वर, 10 सितंबर (भाषा) ओडिशा सरकार ने बृहस्पतिवार को अपने संयुक्त अरब अमीरात निवेशक संपर्क कार्यक्रम के दूसरे दिन पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किये और 8,417 करोड़ रुपये के आठ निवेश प्रस्ताव हासिल किए।
दुबई में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की मौजूदगी में इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
अधिकारियों ने बताया कि अगर इन परियोजनाओं को लागू किया जाता है, तो इनसे 14,310 लोगों के लिए रोज़गार के अवसर पैदा होंगे।
एक अधिकारी ने बताया कि ये समझौते सूचना प्रौद्योगिकी और आईटी-आधारित सेवाएं, रियल एस्टेट, लॉजिस्टिक्स, खाद्य प्रसंस्करण, एग्रो और फ़ूड प्रोसेसिंग, स्टील और स्टील डाउनस्ट्रीम, ‘रेयर अर्थ्स’, ‘केमिकल्स’, एल्युमीनियम और चक्रीय अर्थव्यवस्था आदि से संबंधित हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने दुबई में यूएई के नेताओं, वैश्विक निवेशकों, और उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ कई उच्च स्तरीय बैठकें कीं।
भाषा राजकुमार देवेंद्र
देवेंद्र