Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी को ‘अनपढ़ अपराधी’ कहा

सहरसा (बिहार), 10 सितंबर (भाषा) जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बृहस्पतिवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को ‘अनपढ़ अपराधी’ करार देते हुए कहा कि उन्हें राज्य का शासन नहीं सौंपा जा सकता।

किशोर ने यह बात उत्तरी बिहार के सहरसा ज़िले में कही, जहां पत्रकारों ने उनका ध्यान चौधरी के हालिया साक्षात्कार की ओर दिलाया।

मुख्यमंत्री ने बांकीपुर के विधायक किशोर के लिए ‘बेचारा’ शब्द का इस्तेमाल किया था।

चुनाव रणनीतिकार रहे किशोर ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘सम्राट चौधरी का मुझे 'बेचारा' कहना सही है, क्योंकि मेरे पास उनके जैसे ‘अनपढ़ अपराधी’ से बिहार को मुक्त कराने के लिए लड़ने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है।’’

भाषा राजकुमार देवेंद्र

देवेंद्र