गुरुग्राम, 10 सितंबर (भाषा) हरियाणा के नूंह स्थित एक रिजॉर्ट में शादी का झांसा देकर मलेशिया की एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला छह महीने की गर्भवती है।
पुलिस के अनुसार, महिला और आरोपी गुरुग्राम में लंबे समय से साथ रह रहे थे। आरोपी कथित तौर पर उसे 31 अगस्त से तीन सितंबर के बीच नूंह के एक रिजॉर्ट में ले गया था।
एक अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मोहम्मदपुर अहीर के थाना प्रभारी (एसएचओ) सचिन कुमार ने कहा, 'प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। तथ्यों की पुष्टि के बाद कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।'
भाषा सुमित देवेंद्र
देवेंद्र