Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

गुजरात विधानसभा ने भू-राजस्व, जीएसटी समेत चार विधेयक पारित किये

गांधीनगर, 10 सितंबर (भाषा) गुजरात विधानसभा ने बृहस्पतिवार को मानसून सत्र के दूसरे दिन चार विधेयक पारित किए, जिनमें से तीन को विपक्षी दलों-- कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) का सर्वसम्मत समर्थन मिला।

गुजरात भू-राजस्व (संशोधन) विधेयक, 2026, गुजरात माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक और गुजरात पशु आहार, कुक्कुट आहार एवं खनिज मिश्रण (उत्पादन, भंडारण, वितरण, बिक्री और गुणवत्ता नियंत्रण का विनियमन) विधेयक को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा (संशोधन) विधेयक को विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा इसके कुछ प्रावधानों पर असहमति जताए जाने के बाद बहुमत से पारित किया गया।

मंत्री ऋषिकेश पटेल द्वारा पेश किए गए भू-राजस्व संशोधन विधेयक में कुछ शर्तों के तहत वास्तविक और स्पष्ट पंजीकृत बिक्री विलेख से जुड़े मामलों में उसी दिन नामांतरण प्रविष्टियों को दर्ज करने और प्रमाणित करने का प्रावधान किया गया है। इन शर्तों में सभी दर्ज भूमि मालिकों की सहमति जरूरी है तथा पहले से कोई विवाद लंबित नहीं होना चाहिए।

भाषा देवेंद्र राजकुमार

राजकुमार