Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

एमसीडी सर्वेक्षण: दिल्ली में 1,355 में से सिर्फ तीन पीजी इमारत ‘असुरक्षित’

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा चलाए जा रहे सुरक्षा सर्वेक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में ‘पेइंग-गेस्ट’ (पीजी) आवास की तीन इमारतें 'असुरक्षित दिखाई दी' हैं, जिनमें फिलहाल 69 लोग रह रहे हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नगर निगम ने पिछले चार दिनों में 111 संपत्तियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है और 88 संपत्तियों को सील कर दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि निगम को नौ अन्य इमारत भी मिली हैं जिनमें बड़े पैमाने पर मरम्मत की आवश्यकता है।

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को एक पांच मंजिला पीजी इमारत ढहने से सात लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद यह सर्वेक्षण शुरू किया गया था। इस सर्वेक्षण के तहत अब तक राष्ट्रीय राजधानी में 1,355 पीजी इमारतों को शामिल किया गया है।

बाहर से देखने पर असुरक्षित दिखाई दी तीनों इमारत साउथ जोन-एक में चिन्हित की गई हैं, जहां सर्वेक्षण अब भी जारी है।

भाषा सुमित देवेंद्र

देवेंद्र