Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

डॉ नवदीप जोशी 'हिमालय नाद विभूषण' से सम्मानित

देहरादून, 10 सितंबर (भाषा) योगाचार्य डॉ नवदीप जोशी को योग, भारतीय ज्ञान परंपरा एवं हिमालयी संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए “हिमालय नाद विभूषण” से सम्मानित किया गया है।

डॉ. जोशी को यह पुरस्कार ऋषिकेश में 'अपनी धरोहर' न्यास की ओर से आयोजित दो दिवसीय 'धरोहर संकल्प' कार्यक्रम के अंतिम दिन बुधवार को दिया गया।

उत्तराखंड की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में कार्यरत 'अपनी धरोहर' न्यास की स्थापना 16 जुलाई 2021 को हरेली पर्व के अवसर पर की गई थी और तब से ही उत्तराखंड के हल्द्वानी में स्थित यह संस्था अलग-अलग जगहों पर विभिन्न कार्यक्रमों जैसे महिला सम्मेलन, प्रवासी सम्मेलन, सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम आदि के माध्यम से लोगों को लोक संस्कृति के प्रति जागरूक कर रही है।

भाषा दीप्ति राजकुमार

राजकुमार