Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

जयशंकर ने प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मुलाकात की

(तस्वीरों के साथ)

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने इस्माइली मुस्लिम समुदाय के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मुलाकात की और ‘आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क’ (एकेडीएन) द्वारा सामाजिक विकास एवं विरासत संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे ‘‘उल्लेखनीय कार्यों’’ पर चर्चा की।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के निमंत्रण के बाद प्रिंस खान नौ से 15 सितंबर तक भारत का दौरा कर रहे हैं।

इस्माइली समुदाय का 50वां इमाम बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है।

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मिलकर प्रसन्नता हुई। एकेडीएन द्वारा सामाजिक विकास और विरासत संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों तथा भारत और विदेशों में आगे के अवसरों पर चर्चा की।’’

इससे पहले, प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी।

उन्होंने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात की।

भाषा

देवेंद्र राजकुमार

राजकुमार