Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

कॉलेजियम ने आठ न्यायिक अधिकारियों को दिल्ली उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाने को मंज़ूरी दी

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने बृहस्पतिवार को आठ न्यायिक अधिकारियों को दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने को मंजूरी दे दी।

प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने यहां हुई बैठक में यह निर्णय लिया।

ये आठ न्यायिक अधिकारी गुरविंदर पाल सिंह, निवेदिता अनिल शर्मा, निशा सहाय सक्सेना, संजय शर्मा, भारत पराशर, अदिति चौधरी, दिनेश भट्ट और अरुण भारद्वाज हैं।

कॉलेजियम ने न्यायिक अधिकारी यश पाल बॉर्नी को भी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की भी सिफारिश की।

एक अन्य निर्णय में कॉलेजियम ने न्यायिक अधिकारियों --मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने तथा न्यायिक अधिकारियों-- उषारानी, के. एस. भरत कुमार और नेराले वीरभद्रैया भवानी को कर्नाटक उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

भाषा संतोष राजकुमार

राजकुमार