Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

शाह ने प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मुलाकात की; प्राकृतिक खेती और सौर ऊर्जा पर हुई चर्चा

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को इस्माइली मुसलमानों के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मुलाकात की तथा सामाजिक विकास, सिंचाई, सहकारी समितियों, प्राकृतिक खेती के क्षेत्रों में सहयोग को प्रगाढ़ करने पर चर्चा की।

शाह ने कहा कि भारत, आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क (एकेडीएन) के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है। यह एक गैर-लाभकारी वैश्विक संगठन है, जिसके प्रमुख अभी प्रिंस रहीम आगा खान पंचम हैं।

गृह मंत्री ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘हमारे बीच हुई चर्चा सामाजिक विकास, सिंचाई, सहकारी समितियों, प्राकृतिक खेती, जिसमें मोटे अनाज और सौर ऊर्जा भी शामिल हैं, के क्षेत्रों में सहयोग को प्रगाढ़ करने पर केंद्रित रही।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सतत विकास और मानवता के व्यापक हित के लिए इन साझेदारियों को आगे बढ़ाने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया।’’

इससे पहले, प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की।

उन्होंने उपराष्ट्रपति के न्योते पर नौ सितंबर को अपनी भारत यात्रा शुरू की। वह 15 सितंबर तक भारत में रहेंगे।

वह अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद भी जाएंगे, जहां एकेडीएन विभिन्न विकास और सामुदायिक कार्यक्रमों में शामिल है।

एकेडीएन 1978 से भारत में काम कर रहा है।

इस्माइली समुदाय के 50वें इमाम का पद संभालने के बाद भारत की उनकी यह पहली यात्रा है।

भाषा सुभाष रंजन

रंजन