Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

नए बीज विधेयक के मसौदे को हितधारकों के सुझावों पर विचार के बाद देंगे अंतिम रूप: चौहान

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को कहा कि नए बीज विधेयक के मसौदे को किसान संगठनों समेत सभी हितधारकों के सुझावों पर विचार करने के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा।

चौहान ने बृहस्पतिवार को देशभर के प्रमुख किसान संगठनों के वरिष्ठ नेताओं के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।

सरकार नकली और घटिया गुणवत्ता वाले बीजों से किसानों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए एक नया तथा सख्त बीज कानून लाने की तैयारी कर रही है।

करीब 20 किसान संगठनों के साथ बैठक के बाद चौहान ने कहा कि सभी सुझावों पर उचित और गंभीरता से विचार करने के बाद ही नए विधेयक के मसौदे को अंतिम रूप दिया जाएगा।

भाषा

यासिर अजय

अजय