Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

भागलपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत

भागलपुर, 10 सितंबर (भाषा) बिहार के भागलपुर जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना बाइपास थाना क्षेत्र के कोयली खुटाहा गांव में हुई।

भागलपुर के पुलिस उपाधीक्षक (कानून-व्यवस्था) नवनीत कुमार ने कहा, 'यहां एक महिला समेत परिवार के तीन बच्चों तथा दूसरे परिवार की एक लड़की की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई।'

उन्होंने बताया कि घटना के सही कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

डीएसपी ने कहा, 'प्रारंभिक जांच में ऐसा लगता है कि पीड़ित खेतों की ओर गए होंगे या बाढ़ के पानी में नहाने गए होंगे।'

उन्होंने बताया कि मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान मनचो देवी (35), उसके बेटे अभिषेक कुमार (नौ) और अक्षय कुमार (आठ), बेटी सोनाक्षी कुमारी (13) तथा दूसरे परिवार की अंशु प्रिया (16) के रूप में हुई है।

डीएसपी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कुमार ने बताया कि पुलिस प्रभावित इलाकों में लगातार गश्त कर रही है और लोगों को बाढ़ के पानी से दूर रहने की सलाह दे रही है।

भाषा कैलाश शुभम माधव रंजन

रंजन