Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

न्यायमूर्ति ए वाई कोग्जे ने मप्र उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

भोपाल, 10 सितंबर (भाषा) न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोग्जे ने बृहस्पतिवार को यहां मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के 30वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने यहां लोक भवन में एक समारोह में न्यायमूर्ति कोग्जे को पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव भी समारोह में मौजूद रहे।

न्यायमूर्ति कोग्जे इससे पहले गुजरात उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत और समापन वंदे मातरम् तथा राष्ट्रगान के गायन के साथ हुआ।

समारोह के बाद राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री यादव ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला एवं अन्य गणमान्य लोग भी समारोह में मौजूद थे।

भाषा दिमो राजकुमार

राजकुमार