Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पुतिन शुक्रवार को तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचेंगे

मॉस्को, 10 सितंबर (भाषा) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचेंगे। इस दौरान वह 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ के अधिकारी यूरी उशाकोव ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ के अनुसार, उशाकोव ने कहा कि शुक्रवार को राष्ट्रपति पुतिन वार्षिक ब्रिक्स कारोबार मंच के पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे। यह सत्र परंपरागत रूप से शिखर सम्मेलन से पहले आयोजित किया जाता है और ब्रिक्स देशों के कारोबारी प्रतिनिधियों के बीच संवाद के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है।

उशाकोव ने कहा कि इसी दिन रूसी राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और दोनों देशों के उद्योग एवं व्यापार मंत्रालयों द्वारा आयोजित ‘इनोप्रोम प्रदर्शनी’ का भी अवलोकन करेंगे।

उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन का मुख्य कार्यक्रम 12 सितंबर से शुरू होगा, जिसमें ब्रिक्स नेताओं की बैठक होगी। इस बैठक में भारतीय अध्यक्षता में प्रस्तावित विभिन्न पहल और राजनीति एवं सुरक्षा, अर्थव्यवस्था एवं वित्त तथा सांस्कृतिक एवं मानवीय संबंधों के क्षेत्र में ब्रिक्स रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नेता मौजूदा अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

‘तास’ की खबर के अनुसार, पुतिन शिखर सम्मेलन से इतर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी सहित कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं के साथ बैठकें भी करेंगे।

भाषा शफीक रंजन

रंजन