Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

चोरी के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार, 40 लाख रुपये मूल्य के चुराए गए एसएसडी कार्ड और रैम बरामद

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने नेहरू प्लेस में एक कंप्यूटर की दुकान में चोरी के मामले में 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया और उसके पास से लगभग 40 लाख रुपये मूल्य के 520 एसएसडी कार्ड और 160 रैम बरामद कीं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 21 अगस्त को, कालकाजी थाने में सचिन मित्तल की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। उसने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के नेहरू प्लेस में मंजूषा बिल्डिंग में उसकी दुकान में चोरी की थी।

पुलिस ने आरोपी की पहचान कृष्णा बिंद के रूप में की है।

अधिकारी ने कहा कि करीब 500 एसएसडी कार्ड और कंप्यूटर से संबंधित अन्य सामान चोरी हो गया। पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए एक टीम का गठन किया। जांच के दौरान, पुलिस ने दुकान और नेहरू प्लेस बाजार में और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की।

भाषा नोमान नोमान रंजन

रंजन