मुंबई, 10 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र में विपक्षी दलों ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह को दिल्ली से गुजरात स्थानांतरित किए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह कदम राष्ट्रीय राजधानी और मुंबई के महत्व को कम करने के लिए उठाया गया है।
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह गुजरात के केवड़िया में आयोजित किया जाएगा, जहां 22 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुरस्कार प्रदान करेंगी। केवड़िया का नाम बदलकर एकता नगर कर दिया गया है। यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थापित की गयी है, जो दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है।
करीब 597 फुट ऊंची ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2018 में किया था।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह देश की राजधानी होने के कारण नयी दिल्ली में ही आयोजित किया जाना चाहिए।
सुले ने कहा कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह देश की राजधानी होने के कारण नयी दिल्ली में ही आयोजित किया जाना चाहिए।
सुले ने पत्रकारों से कहा, 'देश के 72 साल के इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार गुजरात में आयोजित किए जा रहे हैं। हमारा मानना है कि राष्ट्रीय पुरस्कार हमेशा दिल्ली में ही प्रदान किए जाने चाहिए। जो चीजें राष्ट्रीय स्तर की हैं, उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर ही रहना चाहिए।'
भाषा तान्या सुरेश
सुरेश