नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने हाल के दिनों में छह अभियानों के दौरान करीब 41 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 62 करोड़ रुपये है। वित्त मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।
वित्त मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि इन अभियानों के दौरान तीन विदेशी नागरिकों समेत 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
बयान में कहा गया हे कि इन कार्रवाइयों से सोने को छिपाने के अत्याधुनिक तरीकों और हवाई अड्डों, रेल मार्गों तथा भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिए संचालित संगठित तस्करी नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है।
इस महीने की शुरुआत में डीआरआई ने बीएसएफ के साथ समन्वय कर भारत-बांग्लादेश सीमा के पास हलदरपाड़ा में एक व्यक्ति से विदेशी मूल की सोने की 89 छड़ें जब्त कीं, जिनका कुल वजन करीब 11.3 किलोग्राम था।
भाषा रंजन माधव
माधव