बेंगलुरु, 10 सितंबर (भाषा) गत चैंपियन एल्पाइन एपीएल पाइपर्स ने बृहस्पतिवार को यहां पीबीजी अलास्कन नाइट्स को 11-6 से हराकर ग्लोबल चेस लीग (जीसीए) में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
हालांकि दिन के अंत तक गंगा ग्रैंडमास्टर्स या फायर्स अमेरिकन गैम्बिट्स इस शीर्ष स्थान पर कब्जा कर सकते हैं क्योंकि बृहस्पतिवार को दोनों टीम के बीच दिन का आखिरी मुकाबला होना है।
गंगा ग्रैंडमास्टर्स ने दिन की शुरुआत पाइपर्स को काले मोहरों से 12-4 के बड़े अंतर से हराकर की।
वहीं चेक्यू मुंबा मास्टर्स ने त्रिवेणी कांटिनेंटल किंग्स को 14-5 से हराकर अपनी उम्मीदें बरकरार रखीं।
भाषा नमिता सुधीर
सुधीर