Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

झारखंड: आईएएस अधिकारी विनय चौबे ने निलंबन रद्द होने के बाद कार्मिक विभाग में कार्यभार संभाला

रांची, 10 सितंबर (भाषा) धनशोधन मामलों में जेल जा चुके आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे ने झारखंड सरकार द्वारा उनका निलंबन रद्द किए जाने के बाद कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पिछले साल मई में शराब घोटाले और जमीन प्रकरण से संबंधित धनशोधन मामले में 1999 बैच के आईएएस अधिकारी चौबे को गिरफ़्तार किया था, जिसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

पिछले साल अगस्त में रांची की एक अदालत ने शराब घोटाला मामले में चौबे को जमानत दी थी।

हाल में शीर्ष अदालत ने उन्हें जमीन प्रकरण में जमानत दी।

भाषा

राजकुमार सुरेश

सुरेश