Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

लद्दाख को प्रशासनिक और पुलिस सेवाएं मिलीं, ग्रुप बी के 79 पदों पर जल्द होगी भर्ती

लेह/जम्मू, 10 सितंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लद्दाख प्रशासनिक सेवा और लद्दाख पुलिस सेवा के गठन को मंजूरी दे दी है। केंद्र शासित प्रदेश में लागू आरक्षण नियमों के तहत 15 विभागों में करीब 79 ग्रुप बी पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कुंद्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'मूल रूप से केंद्रीय गृह मंत्रालय लद्दाख प्रशासनिक सेवा और लद्दाख पुलिस सेवा के गठन पर सहमत हो गया है। इसकी कार्यप्रणाली तय की जाएगी और हम जल्द ही प्रक्रिया शुरू करेंगे।'

उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पूर्ववर्ती राज्य सेवाओं के 'फीडर कैडर' में भर्ती को लेकर मंत्रालय से चर्चा की थी।

मुख्य सचिव ने कहा, 'केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसके लिए जरूरी अधिसूचना भी जारी कर दी है। अब सभी 15 विभागों के लिए भर्ती नियमों का मसौदा उपराज्यपाल को भेजा जाएगा और उसके बाद संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को भेजा जाएगा। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।'

उन्होंने बताया कि इन पदों में सहायक निदेशक, अवर सचिव, सहकारी समितियों के उप रजिस्ट्रार, सहायक निदेशक (रोजगार), आबकारी एवं कराधान अधिकारी, सहायक निदेशक (उपभोक्ता मामले), सहायक निदेशक (हस्तशिल्प एवं हथकरघा), कार्यात्मक प्रबंधक (उद्योग), सहायक श्रम आयुक्त, खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार, जिला समाज कल्याण अधिकारी और सहायक निदेशक (पर्यटन) सहित अन्य पद शामिल हैं।

कुंद्रा ने कहा, 'अब लद्दाख के युवाओं को इन पदों पर भर्ती के अवसर मिलने शुरू हो जाएंगे।'

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश